अगर आप 15,000 रुपये के आसपास एक बेहतरीन 5G स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो आपकी तलाश अब खत्म हो सकती है। सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन, Samsung Galaxy M17 5G Launch कर दिया है। यह फोन अपने पिछले Version M16 से कहीं ज्यादा बेहतर फीचर्स के साथ आता है और Mid-range Segment में एक मजबूत विकल्प बनकर उभरा है।
Samsung Galaxy M17 5G Display Quality & Specification
गैलेक्सी M17 5G की सबसे पहले बात करें तो इसका शानदार डिस्प्ले है। इसमें 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो फुल एचडी+ रिजोल्यूशन के साथ आता है। इसकी खास बात है 90Hz की Smooth Refresh Rate, जिसका मतलब है कि चाहे आप स्क्रॉल कर रहे हों या गेम खेल रहे हों, हर एक्शन बिल्कुल फ्लुइड नजर आएगा। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसे गोरिल्ला ग्लास विक्टस से लैस किया गया है, जो आम स्क्रैच और गिरावट से आपके फोन को बचाएगा।
Samsung Galaxy M17 5G Camera Quality
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह फोन कमाल का पैकेज लेकर आया है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा शामिल है। खास बात यह है कि मुख्य कैमरा OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट से लैस है। इसकी वजह से लो-लाइट में भी आपकी तस्वीरें क्लिक होने के बाद ब्लर नहीं होंगी और शेकी हाथों में भी वीडियो स्थिर बने रहेंगे। इसके अलावा 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। Selfie Lover के लिए 13MP का Front Camera मौजूद है।
Samsung Galaxy M17 5G Power and Performence
फोन की अंदरूनी ताकत का स्रोत है 5nm का एक्सीनोस 1330 Processor। यह प्रोसेसर न सिर्फ रोजमर्रा के कामों को तेजी से करता है, बल्कि मिड-लेवल गेमिंग के लिए भी बिल्कुल परफेक्ट है। आपको 4GB से लेकर 8GB तक की रैम और 128GB की स्टोरेज के विकल्प मिलेंगे। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 15 पर आधारित ONEUI 7 के साथ चलेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि सैमसंग ने इस फोन को 6 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जो इस प्राइस रेंज में एक शानदार ऑफर है।
Samsung Galaxy M17 5G Battery Backup
बैटरी लाइफ के मामले में Galaxy M17 5G बिल्कुल दमदार है। इसमें 5000mAh की भारी-भरकम बैटरी दी गई है, जो आसानी से पूरा दिन चलने का दम रखती है। साथ ही इसमें 25W की Fast Charging Support भी है। हालांकि, ध्यान रखने वाली बात यह है कि कंपनी ने बॉक्स में चार्जर शामिल नहीं किया है, इसलिए आपको इसे अलग से खरीदना पड़ सकता है।
Samsung Galaxy M17 5G Price in India
गैलेक्सी M17 5G की Base Verient (4/128 GB) की कीमत ₹12,999 रखी गई है। जबकि (6/128 GB) की कीमत ₹14,249 और (8/128 GB) वाले वेरिएन्ट कि कीमत ₹15,750 रुपए रखी गई है। यह कीमत अभी Amazon पर साफ साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन बैंक ऑफर्स का फायदा उठाकर आप अपनी खरीदारी और अधिक आकर्षक बना सकते हैं। यानि आप Bank Offer और Cashback से अतिरिक्त Discount का लाभ उठा सकते हैं। इसकी बिक्री 13 October से शुरू हो गई है। यह फोन बाजार में रेडमी नोट 14 5G, आईक्यू जेड10x और रियलमी नार्जो 70 टर्बो जैसे फोन्स को सीधी टक्कर देगा।
Samsung Galaxy M17 5G Full Specification
| Specification | Details |
|---|---|
| Display | 6.7 Inch Super AMOLED, FHD+ (1080×2340), 90Hz, Gorilla Glass Victus |
| Processor | Exynos 1330 (5nm), Octa-Core |
| RAM/Storage | 4GB / 6GB / 8GB RAM, 128GB Internal, MicroSD Slot (shared) |
| Rear Camera | 50MP Primary (OIS), 5MP Ultra Wide, 2MP Macro |
| Front Camera | 13MP |
| Operating System | Android 15 Based One UI 7 |
| Battery | 5000mAh, 25W Fast Charging Support (Charger Not Included) |
| Connectivity | 5G, WiFi 802.11ac, Bluetooth v5.3, NFC, USB Type-C |
| Size and Version | 164.4 x 77.9 x 7.5 mm, 192 Gram |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
- Galaxy M17 5G की बिक्री कब से शुरू होगी?
इसकी बिक्री 13 अक्टूबर 2025 से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह शुरू हो चुकी है। - क्या यह फोन ज्यादा भारी गेमिंग के लिए उपयुक्त है?
यह फोन हल्के और मिड-लेवल गेमिंग के लिए ठीक है, लेकिन ज्यादा भारी गेमिंग के लिए बेहतर विकल्प देखें। - क्या बॉक्स में चार्जर मिलेगा?
नहीं, फोन के साथ बॉक्स में चार्जर शामिल नहीं है, आपको अलग से चार्जर लेना होगा। - क्या इस फोन में वॉटर रेसिस्टेंस है?
हाँ, Galaxy M17 5G में IP54 डस्ट और स्प्लैश प्रतिरोध है। - क्या यह फोन माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करता है?
हाँ, इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए हाइब्रिड स्लॉट है जो स्टोरेज बढ़ाता है।
Samsung Galaxy M17 5G खासकर उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है जो एक बजट के अंदर अच्छा Display, Strong Camera और Big Battery चाहते हैं। यह फोन रोजमर्रा के कामों के लिए Smart, Stylishऔर Powerful भी है।
अगर आप हिंदी में ताज़ा और भरोसेमंद खबरें सीधे व्हाट्सअप पर पाना चाहते हैं, तो हमारे WhatsApp न्यूज चैनल को अभी जॉइन करें! यहां आपको हर नए अपडेट, ज़रूरी ब्रेकिंग न्यूज़, और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स मिलेंगी। बस नीचे दिए लिंक या नंबर पर क्लिक करें और हमारे साथ जुड़ जाएं। सबसे पहले खबरें पढ़ने का मौका हाथ से न जाने दें!

